नई दिल्ली: Aam Aadmi Party के शीर्ष नेता और पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय ‘सामुहिक उपवास’ के लिए रविवार 07/04/2024 सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।
एक दिवसीय ‘सामुहिक उपवास’ में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष Ram Niwas Goel, उपाध्यक्ष Rakhi Bila, मंत्री गोपाल राय ,आतिशी, और इमरान हुसैन सहित Aam Aadmi Party के कई वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय राजधानी में शामिल हुए।

Arvind Kejriwal की हिरासत के खिलाफ Aam Aadmi Party की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने लोगों से एक दिवसीय उपवास में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी Aam Aadmi Party को खत्म करने की BJP की योजना का हिस्सा थी।
आप शासित पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव Khatkar Kalan में संयुक्त उपवास में भाग लिया।

हरियाणा में Aam Aadmi Party प्रमुख सुशील गुप्ता ने भी पार्टी सदस्यों के साथ पवित्र ब्रह्म सरोवर पर एक दिन का उपवास रखा। Sushil Gupta ने सत्तारूढ़ भाजपा पर ”तानाशाही रवैया अपनाने” का आरोप लगाया।
Sushil Gupta ने कहा, ”भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है… ईमानदार लोगों को जेल में डाला जा रहा है।” उन्होंने कहा कि न तो Arvind kejriwal और न ही Aam Aadmi Party कार्यकर्ता सत्तारूढ़ दल द्वारा अपनाई गई ”रणनीतियों” से डरते हैं। उन्होंने कहा, “वर्तमान चुनाव के दौरान दो मुख्यमंत्रियों (केजरीवाल और झारखंड के हेमंत सोरेन) की गिरफ्तारी भाजपा का असली चेहरा उजागर कर रही है।”
Aam Aadmi Party के अनुसार, विभिन्न राज्यों और विदेशों में भारतीयों द्वारा इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए, जिनमें Bosten में हार्वर्ड स्क्वायर, Los Angeles में हॉलीवुड साइन, Washington DC में भारतीय दूतावास के बाहर, New York Times Square, Toronto, London, और Melbourne शामिल हैं।
Arvind Kejriwal को March महीने गिरफ्तार किया गया था और 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।